फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम राजस्व वसूली से डीएम ाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जहां शासन प्रशासन का जोर राजस्व वसूली बढ़ाने पर है वही सरकारी विभाग ही इन आदेशों को धता बता रहे हैं। कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में यह तथ्य सामने आ गया। समीक्षा में भू राजस्व, स्टांप, आबकारी, वाणिज्यकर, परिवहन, मनोरंजन कर, खनिज, विद्युत, लोक निर्माण विभाग, बैंक, कृषि विपणन, नगर विका, सिंचाई एवं गन्ना विभाग की वसूली कुल लक्ष्य 2983.57 करोड़ के सापेक्ष मात्र 18 फीसदी पायी गई।

डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इस पर नाराजगी जताते हुए कम वसूली वाले विभागों के अफसरों को कड़ी फटकार लगाते हुए शत प्रतिशत वसूली एवं लंबित आरसी की प्राथमिकता से वसूली के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने खनन अधिकारी को बालू का अवैध खनन रोकने के सख्त आदेश दिये।
विज्ञापन


उन्होंने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन खाताधारकों ने प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत अपना बीमा कराया है उनकी बैंक पास बुक पर उसे प्रदर्शित किया जाए। जिससे यह ज्ञात हो सके कि इस योजना से कितने व्यक्ति लाभन्वित हुए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने किसान सर्वहित बीमा योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि इस योजना को पूरी पारदर्शिता के साथ आनलाइन किया जाए ताकि बीमित व्यक्ति की आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु होने पर परिजनों को इसका लाभ आसानी से दिलाया जा सके। इस मौके पर सीडीओ दिनेश चंद्र, एडीएम प्रशासन आरएन शर्मा समेत अन्य अफसर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें