न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
आरटीओ कार्यालय के बाहर बैठे कुछ लोग फीस जमा करने के नाम पर आरटीओ दफ्तर आने वालाें को खुलेआम लूटा करते थे। इस मामले में कई बार अफ्सरों से भी शिकायत हुई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पिछले दिनों तो बस यूनियन वालों ने ही हंगामा काटा था।
बाद में कुछ लोगों ने इसकी शिकायत शासन से की, जिसके बाद शासन ने फैसला लिया है कि आरटीओ कार्यालय में जमा होने वाली फीस अब कॉमन सर्विस सेंटर, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्रों, ई-सुविधा केंद्र और जन सुविधा केंद्रों से जमा होगी। इसकी एवज में फीस जमा करने वाले बीस रूपये केंद्र को देने होंगे।
परिवहन विभाग की प्रमुख सचिव आराधना शुक्ला ने पिछले दिनों परिवहन आयुक्त, मंडलायुक्त और डीएम को निर्देश दिए कि परिवहन विभाग की वाहन संबंधी जैसे पंजीयन प्रमाण पत्र, स्वामित्व हस्तांतरण, पता परिवर्तन, परमिट के अलावा ड्राइविंग लाइसेंस आदि की फीस अब ऑन लाइन ही जमा होगी।
कॉमन सर्विस सेंटर, जनसेवा केंद्र, लोकवाणी केंद्रों, ई-सुविधा केंद्र और जन सुविधा केंद्रों पर ही उक्त कार्यो की फीस जमा होगी। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति सीधे विभागीय पोर्टल पर सेवा के लिए आवेदन करता है तो उस पर यूजर चार्जेंज नहीं लगेगा। कॉमन सर्विस सेंटरर्स के माघ्यम से पब्लिक को उपलब्ध कराई जाने वाली परिवहन विभाग की सेवाओं के सापेक्ष जीएसटी और कोई अन्य शुल्क कॉमस सर्विस सेंटर खुद ही करेगा।