फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसुनवाई में नहीं आने पर सात का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण करने पर जिलाधिकारी दिन ब दिन सख्त होते जा रहे हैं। जन सुनवाई में नहीं आने वाले संबंधित सरकारी विभागों के अधिकारियों पर शिकंजा कसता जा रहा है।

सोमवार को जब कई विभागों के नामित अधिकारी यहां नहीं आए तो शाम को डीएम चंद्रभूषण सिंह ने इनके संबंधित विभाग के प्रमुख अधिकारियों को पत्र जारी कर दिया। जिसमें एक दिन का वेतन काटने, अनुपस्थित रहने का कारण बताने और भविष्य में ऐसा नहीं करने की चेतावनी भी जारी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये पत्र वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला गन्ना अधिकारी को भेजे गए हैं। इनके द्वारा नामित अधिकारी जनसुनवाई में नहीं आए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें