फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरा एक ही ध्येय अलीगढ़ का विकास करना : जयवीर सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पूर्व कबीना मंत्री एवं भाजपा एमएलसी ठा. जयवीर सिंह ने कहा है कि उनके जीवन का ध्येय अलीगढ़ का विकास, युवाओं को रोजगार और पीएम मोदी व सीएम योगी के सपनों को साकार करना है। बोले.. मुझे जब भी मौका मिला मैंने अलीगढ़ की तरक्की का प्रयास किया। अलीगढ़ को मंडल मुख्यालय बनाकर महानगर का विकास कराया। निरंतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराई। व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराया।

जयवीर सिंह अपने निर्विरोध विधान परिषद सदस्य चुने जाने के बाद सिद्धार्थ बैंक्वेट हॉल सासनी गेट में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। यहां मौजूद शहर विधायक संजीव राजा ने कहा कि जयवीर सिंह हमेशा से ही आम आदमी के लिए संघर्ष करते रहे हैं। छात्र जीवन से लेकर अब तक उन्होंने अपनी चिर परिचित शैली में बिना किसी भेदभाव के लोगों की समस्याओं का समाधान कराया।
विज्ञापन


भाजपा के मेयर प्रत्याशी रहे डॉ. राजीव अग्रवाल ने कहा कि जयवीर सिंह जनसमस्याओं के लिए जिस गति व तरीके से कार्य करते हैं वह कम ही नेताओं के पास है। कार्यक्रम का आयोजन जिला महेश्वरी सभा द्वारा किया गया था। जिसमें नरेंद्र महेश्वरी उर्फ पोलू, पूर्व सभासद भाजपा ने ठा. जयवीर सिंह के राजनैतिक जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


व्यापारी नेता सौरभ अग्रवाल सिक्ससंस ने कहा कि एमएलसी जयवीर सिंह जन-जन के प्यारे हैं। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य शैलेंद्र सिंह टिल्लु, अंता प्रधान, हैप्पी केला, हनी केला, अंकुर माहेश्वरी, गिर्राज गोदानी, ललित माहेश्वरी, अशोक गांधी, विष्णु गोपाल आदि व्यापारी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें