न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
गूलर रोड पर गायत्री पैलेस के पास चल रही श्रीमद्भागवत् कथा के तीसरे दिन रविवार को व्यास पीठ की आयोजक प्रमोद कुमार गर्ग, ममता गर्ग, अनिल कुमार गर्ग, इला गर्ग, रोहित गर्ग एवं शिवांगी गर्ग ने आरती उतारकर शुभारंभ किया।
श्रीधाम वृंदावन से आए कथा व्यास आचार्य भूपेंद्र पाठक ने रविवार को भक्त ध्रुव के चरित्र की कथा सुनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम लोग पाश्चात्य संस्कृति की ओर लालायित हो रहे हैं, जबकि पश्चिमी देशों के के लोग भारत आ रहे हैं।
अंत उन्होंने ‘मेरा छोटा सा संसार हरी आ जाओ एक बार भजन सुनाया तो भक्त झूमने को मजबूर हो गए। भागवत का विश्राम करके प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर राज किशोर शर्मा, राकेश शर्मा, उजागर लाल, प्रवीण अग्रवाल, जेसी शर्मा, योगेश निगम, राहुल नवरत्न आदि उपस्थित थे।