फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड के लिए लूट करने वाला गैंग दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


लुटेरों और गांजा तस्करों की गिरफ्तारी को लेकर महानगर की सिविल लाइंस थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने सेंटर प्वाइंट से ईंट भट्ठा व्यापारी से बड़ी लूट की योजना बनाते छह लुटेरों का एक गैंग दबोचा है, जबकि उनका एक साथी भागने में सफल रहा है। खास बात है कि गैंग के अधिकांश सदस्य अपनी गर्लफ्रेंड के खर्चों के लिए यह लूटपाट करते फिर रहे थे। इसी गैंग ने पुलिस लाइन के बगल में आबकारी दफ्तर के पास सिपाही से मोबाइल लूटा था। यह मोबाइल भी बरामद हुआ है, जबकि शहर की अन्य घटनाएं भी स्वीकारी हैं।

एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सीओ तृतीय संजीव दीक्षित ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता में बताया कि दबोचे गए गैंग के सदस्य लॉ फैकल्टी के पास दबोचे गए। उनके पास से सिपाही सहित विभिन्न स्थानों से लूटे गए 6 मोबाइल, दिल्ली से लूटी गई एक बाइक समेत दो बाइक, गांजा आदि बरामद हुआ हैं।
विज्ञापन


इन्होंने लूट के साथ गांजा तस्करी का धंधा भी स्वीकारा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में इंस्पेक्टर जावेद खान के अलावा एसआई तसब्बुर अली, यावर अब्बास, अफसर खान, मुकेश बाबू, एसओजी सिपाही राकेश कुमार, फिरोज खान, मोहनलाल, मो.रजा, विजय कुमार, हर्ष चौहान आदि शामिल रहे। गिरफ्तार अपराधियों पर पूर्व के भी मुकदमे हैं। अन्य मुकदमों को लेकर पड़ताल चल रही है।
यह हुए गिरफ्तार और यह बरामदगी

1-चाहत उर्फ समीर पुत्र भूरा निवासी बाबरी मंडी बजरिया सासनीगेट: इसने पुलिस लाइन के बगल में आबकारी दफ्तर के पास पुलिसकर्मी से मोबाइल लूटा था। इससे लूटा गया सैमसंग मोबाइल, 1 तमंचा 315 बोर दो कारतूस, एक खोखा, 2 किलो गांजा 2 किलो, एक बाइक सुपर स्पेंलडर यूपी 81 बीएम 0959 व एक हजार रुपये मिले।
2-शाहनवाज पुत्र दिलशाद निवासी जलाली थाना हरदुआगंज: यह लूट कर मोबाइलों को अलग-अलग स्थानों पर बेचता है। इसने कई घटनाएं स्वीकारते हुए 17 मोबाइल जलाली में बेचने की बात बताई। एक मोबाइल चोरी का, एक मोबाइल लूट का, एक तमंचा 315 बोर दो कारतूस मिले।
3- दानियाल पुत्र तस्लीम अली निवासी नई बस्ती चांद मस्जिद वाली गली बन्नादेवी: यह अहमद के साथ मिलकर सेंटर प्वाइंट के पास एक बड़ी लूट की प्लानिंग बना रहा था। इसके कब्जे से एक मोबाइल लूट का, 2 किलो गांजा, एक हीरो होंडा करिज्मा नंबर डीएल 3 एसबीडब्ल्यू 8873 दिल्ली से लूटी गई मिली।
4- उमेर पुत्र उवेश निवासी खटीकों वाला चौराहा देहली गेट: इसने 19 मार्च को अपने साथियों संग फिरदौस नगर में घर में घुसकर एक लूट की थी। जिससे लूट का माल मिला है। अन्य घटनाएं भी स्वीकारी हैं। इससे 2 किलो गांजा, एक मोबाइल मोटो का लूटा हुआ व 700 रुपये मिले।
5- अहमद पुत्र रफतउल्लाह निवासी नौसा थाना बरला: यह पूर्व में जेल गए लुटेरे मुनीर के साथी जुबैर का भाई है। इसने 19 मार्च उमेर व चाहत संग फिरदौसनगर में घर में घुसकर एक लूट की थी। इससे लूट के माल के अलावा, एक अदद तमंचा 315 बोर दो कारतूस, एक लूट का मोबाइल मिला है।
6-मुरीब पुत्र इरफान खान निवासी खैरसा बरल: यह भी लुटेरा है, इससे एक मोबाइल सैमसंग काला व सफेद मिला है।
फरार अपराधी
1-आरिफ पुत्र इकबाल निवासी भुजपुरा कोतवाली ऊपरकोट। यह शातिर किस्म का अपराधी है, जिसने जिले में कई लूट की घटनाओं का अंजाम दिया और बन्नादेवी से एक हमले की घटना में वांछित है।

अकेले अहमद की सात गर्लफ्रेंड
कुख्यात मुनीर के साथी जुबेर के भाई अहमद ने पूछताछ में स्वीकारा कि उसकी सात गर्लफ्रेंड हैं। वह अपनी लूट की रकम उन्हीं पर खर्च करता है। उसने स्वीकारा कि इस काम में उसे भाई की मदद से आने में आसानी मिली। जब गर्लफ्रेंड के लिए खर्चे की बात आई तो उसने यही करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


चोरी के आईफोन व मोबाइल समेत तीन दबोचे
देहली गेट पुलिस ने मुवसिर उर्फ लोली निवासी मरघट चौराहा गली नंबर सात देहलीगेट, शोएब निवासी बारहबीघा देहलीगेट व खालिद निवासी मरघट चौराहा गली नंबर सात को चेकिंग के दौरान चोरी के 6 मोबाइल समेत दबोचा है। उससे एक आईफोन एप्पल के अलावा पांच विभिन्न कंपनियों के चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें