फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास न होने से आहत पार्षद ने दी भाजपा में जाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अपने क्षेत्र की जनसमस्याओं का समाधान नहीं होने के विरोध में एक बसपा पार्षद ने भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की चेतावनी दी है।

वार्ड संख्या 37 से नगर निगम पार्षद अनीस मियां ने कहा है कि विकास की दौड़ में सबसे पीछे उनके क्षेत्र के संबंध में जल्द ही अगर कोई फैसला नहीं लिया गया तो वह बसपा को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन कर लेंगे।

अनीस मियां ने कहा है कि उनके क्षेत्र मुल्लापाड़ा, नगला आशिक अली आदि में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बहुत खराब है। उन्होेंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र और प्राइमरी विद्यालय जैसी सुविधाएं उनके क्षेत्र में नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारियों की तैनाती नहीं है। गंदगी के चलते कई तरह की बीमारियां क्षेत्र में फैली हुई हैं। क्षेत्र की जनता आए दिन उनके घर का घेराव कर लेती है।

उन्होंने कहा कि इस समय बसपा के मेयर हैं, लेकिन इसके बाद भी क्षेत्र की ओर ध्यान नहीं है। इस बात से वह बेहद आहत हैं। वह खुद बसपा से हैं और महापौर भी बसपा से हैं, लेकिन इसके बाद भी उनके क्षेत्र को तवज्जो नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें