फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश सिंह की गिरफ्तारी में साजिश की बू

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की बैठक जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह के आवास पर हुई। इसमें पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह की गिरफ्तारी की निंदा की गई। इसमें साजिश की बू आ रही है।

प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राजेश चौहान ने कहा कि आधी रात बिना किसी वारंट के ठा. राकेश सिंह को गिरफ्तार करना व कथित रूप से शस्त्र की बरामदगी दर्शाना व दर्ज की गई एफआईआर में बार-बार परिवर्तन करना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल है।
विज्ञापन


प्रदेश महासचिव ठा. कमल प्रताप सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री ठा. डीपी सिंह, मंडल अध्यक्ष ठा. विपिन सिंह राना, जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र पाल सिंह ने कहा कि एसटीएफ के दल में शामिल सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के मोबाइल काल्स की जांच कराई जाए।

बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि राकेश सिंह को जल्द रिहा नहीं किया गया तो क्षत्रिय समाज के लोग सड़क पर उतरकर ठा. राकेश सिंह के सम्मान की लड़ाई लडे़ंगे। इस मौके पर जैकी ठाकुर, डेनी ठाकुर, भानु प्रताप सिंह, सुमित सिंह, काली ठाकुर, पवन ठाकुर, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।

उधर, समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश सैनी ने कहा कि पूर्व विधायक ठा. राकेश सिंह को जिस नाटकीय ढंग से गिरफ्तार किया गया है उसे देखकर जाहिर होता है कि प्रदेश भाजपा सरकार के इशारे पर उन्हें आरोपी बनाया गया है। प्रशासन से जुड़े लोग भाजपा कार्यकर्ता बनकर काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


आने वाला समय हम समाजवादियों का है। राकेश सिंह की रिहाई को लेकर पार्टी कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर प्रदेश की तानाशाह सरकार की जनविरोधी नीतियों का जनता के बीच जाकर और दमदारी विरोध करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें