न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
त्रिस्तरीय पंचायत के उपचुनाव में गुरुवार को 11 ग्राम प्रधान और 1 बीडीसी पद के लिए मतदान होगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार ने बताया कि चुनाव के लिए गठित पोलिंग पार्टियां बुधवार आज रवाना होंगी।
इन पदों के लिए 20775 वोटर 35 पोलिंग बूथों पर मतदान करेंगे। उपचुनाव में लगे सभी मतदान कार्मिकों को निर्देशित कर दिया है। वह समय से अपने अपने पोलिंग पार्टी के रवानगी स्थल पर पहुँचे, जिससे किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं हो।
उपचुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए चार सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किये हैं। उन्होंने बताया कि चार जोनल मजिस्ट्रेट, आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट और 15 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की भी ड्यूूटी लगाई गई है।