फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमुवि में शोध छात्रों के लिए बनेगा हॉल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमुवि में शोध छात्रों के लिए बनेगा हॉल
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के डॉ. बी आर अंबेडकर हाल द्वारा रिसर्च मेथाडालोजी पर राष्ट्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन समारोह मौलाना आजाद लाइब्रेरी के कल्चरल हॉल में किया गया। यह कार्यशाला 11 फरवरी तक चलेगी।

कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन शोधार्थियों को बेहतरीन सुविधाऐं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। एएमयू को विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से शोधार्थियों के लिये नया आवासीय हाल निर्मित करने के उद्देश्य से फंड प्राप्त हुआ है तथा अलाट किये गये 30 करोड़ रुपये में से 10 करोड़ मिल चुके हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मौलाना आजाद लाइब्रेरी में शीघ्र ही स्कूपस की सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। जो पीयर रिव्यूड लिटरेचर का एब्सट्रेक्ट तथा साइटेशन का सबसे बड़ा डाटा बेस है। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों के पुस्तकालय को विश्वविद्यालय लाइब्रेरी से कनेक्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


विधि विभाग की लाइब्रेरी के लिये 70 लाख रुपये की ग्रांट दी गयी है। कार्यक्रम को प्रो. जहीरउद्दीन, प्रो. जावेद तालिब, डॉ. हशमत अली खान, डॉ. मोहम्मद अरशद बारी, डॉ. एहतशामउद्दीन आदि ने संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें