न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
उत्तर प्रदेश सहकारी चीनी मिल संघ लिमिटेड यूपी शुगर फेडरेशन लिमिटेड का चुनाव लखनऊ स्थित संघ के मुख्यालय में हुआ। इसमें अलीगढ़ के सहकारिता नेता उपेंद्र भानु पचौरी निर्विरोध डायरेक्टर चुने गए।
वे संघ में अलीगढ़, आगरा, मेरठ मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रदेश में 36 सहकारी चीनी मिल हैं, जिनमें साथा चीनी मिल भी है। नवनिर्वाचित डायरेक्टर उपेंद्र भानु ने कहा कि निर्विरोध निर्वाचन के लिए प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा, एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, पूर्व मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह का आभारी हूं।
इनके सहयोग व निर्देशन से साथा चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने नवीनीकरण, कर्मचारियों की सुविधाएं बढ़ाने व किसानों का भुगतान समय से दिलाना मेरी प्राथमिकता होगी।