फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... आज 12 घंटे हडताल पर रहेंगे डाक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
आज 12 घंटे हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

मंगलवार को सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक ओपीडी, पैथालॉजी लैब, ऑपरेशन, डायग्नोस्टिक सेंटर बंद रहेंगे। इस दौरान डॉक्टर भी हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल की वजह नेशनल मेडिकल कमीशन बिल है, जो दो जनवरी को संसद में पेश किया जाएगा। इस दिन को काला दिवस घोषित किया है। नेशनल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन समेत प्रदेश इकाइयां इस बिल का विरोध कर रही हैं।

आईएमए अलीगढ़ ब्रांच सेक्रेटरी डॉ. अवधेश भारद्वाज ने बताया कि यह बिल देशवासियों के हित में नहीं है। इस बिल के अनुसार प्राइवेट मेडिकल कॉलेज पर सरकार का अंकुश समाप्त हो जाएगा। इससे मेडिकल की पढ़ाई महंगी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि आयुष डॉक्टर ब्रिज कोर्स करने के बाद एलोपैथी करने के लिए सक्षम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्हें ग्रामीण रोगियों के इलाज के लिए लाइसेंस मिल जाएगा। यही नहीं एमबीबीएस पास करने के बाद नेक्सट परीक्षा देनी होगी। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे भारद्वाज नर्सिंग होम पर जीबीसी जनरल बॉडी की बैठक होगी। इसमें डॉक्टरों से मौजूद रहने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें