फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में भाजपा में बगावत, बिंटू ने निर्दलीय कराया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागी बनकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में कूदे बिंटू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने के पहले संजीव अग्रवाल बिंटू ने खैर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए लाव लश्कर के साथ निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कर दिया है। इसकी वजह से भाजपा में खलबली मच गई है।

खैर नगर पालिका चेयरमैन पद का चुनाव लड़ने के लिए 15 आवेदन आए थे। संजीव अग्रवाल बिंटू उसमें मजबूत प्रत्याशी माने जा रहे थे, लेकिन भाजपा प्रत्याशियों की सूची जारी होने से पहले ही शुक्रवार को उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में हजारों समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल कर मैदान में कूद गए हैं।
विज्ञापन


उनका कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनके बदले अन्नू आजाद को टिकट दिया जाएगा। अन्नू आजाद की पीठ पर एक बड़े नेता का हाथ है। मेरे समर्थक चाहते हैं कि मैं चुनाव लड़ूं। मैने पूरी तैयारी कर ली है। इसलिए अब पीछे नहीं हट सकता। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, रालोद एवं आप नेताओं ने अपनी पार्टी से नामांकन के लिए आफर दिया, लेकिन दूसरी पार्टी ज्वाइन नहीं करेंगे।

बताते चलें कि संजीव अग्रवाल बिंटू का परिवार का भाजपा एवं आरएसएस से वर्षों से जुड़ाव है। बिंटू के बड़े भाई विजय अग्रवाल 5 साल तक भाजपा के नगर अध्यक्ष रह चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर लाखों रुपये की लागत से खैर में जमीन खरीदकर शौचालय निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया था, जिसका उद्घाटन खैर विधायक अनूप प्रधान ने किया था।
विज्ञापन


इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी देवराज सिंह का कहना है कि बिंटू द्वारा नामांकन किये जाने की सूचना उनके पास नहीं है। वहीं निकाय चुनाव के प्रभारी राजकुमार चाहर ने कहा कि बिंटू मजबूत दावेदार है। मुझे नहीं पता कि उन्होंने सूची जारी होने के पहले निर्दलीय नामांकन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें