फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अस्पताल में सर्जन की बेटी को डेंगू

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला अस्पताल में सर्जन की बेटी को डेंगू
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

जिला महिला अस्पताल की एकमात्र सर्जन डॉ. नाहिद रिजवी की बेटी को डेंगू हो गया है। वह मेडिकल कालेज की छात्रा हैं। डॉ. रिजवी अब अपनी बेटी को उपचार के लिए दिल्ली ले गई हैं।
विज्ञापन


डॉ. नाहिद रिजवी सीजेरियन और जिले में नसबंदी आदि का काम देखती हैं। पिछले दिनों डॉ. नाहिद का तबादला कासगंज कर दिया गया। उनके स्थानांतरण से अस्पताल में डिलीवरी और खास तौर से सीजेरियन का काम प्रभावित हुआ। अस्पताल प्रशासन ने जिलाधिकारी को पूरी बात बताते हुए उनका स्थानांतरण रद्द करने की मांग की। यहां से पत्र महानिदेशक कार्यालय भेज दिया गया है। अभी यह सब प्रक्रिया चल ही रही थी कि उनकी बेटी को डेंगू हो गया। अब अस्पताल में उनके न रहने से चिकित्सा कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल का कहना है कि सरकारी अस्पताल में डेंगू के लिए सेपरेशन वार्ड बनाए गए हैं। ब्लड बैंक में प्लेटलेट्स की पूरी व्यवस्था है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें