फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में मुठभेड़ में पांच हजार का इनामी दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर मुठभेड़ में दबोचा 5 हजारी लुटेरा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

यूपी में बदमाशों के शूटआउट में जुटी अलीगढ़ पुलिस ने ओजोन सिटी टाउनशिप पर हुई मुठभेड़ के क्रम में मंगलवार देर शाम फिर एक मुठभेड़ में 5 हजार के इनामी लुटेरे को दबोच लिया। गांधीपार्क क्षेत्र में नए हाईवे बाईपास पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि एक गोली सर्विलांस प्रभारी की बुलेटप्रूफ जैकेट को छूती हुई निकल गई।

इस घटना में बदमाश का एक साथी भाग जाने में सफल रहा, जिसकी तलाश में देर रात तक कांबिंग जारी थी। बदमाश बुलंदशहर के जहांगीराबाद का पेशेवर लुटेरा है और मुर्गे का अचार विक्रेता व इंजीनियर के घर डकैती में रवि उर्फ टमाटर व विक्रम के साथ था। जिसे घायलावस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खबर पर एसएसपी राजेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार रविवार रात ओजोन सिटी के पास हुई मुठभेड़ में पेशेवर अपराधी विक्रम के भागने के बाद से पुलिस सर्विलांस व एसओजी की टीमें उसकी व उसके साथियों की तलाश सुरागकशी में जुटी थीं। इसी बीच सर्विलांस प्रभारी अभय शर्मा के नेतृत्व में घूम रही टीम को मंगलवार देर शाम खबर मिली कि बौनेर की ओर से जीटी रोड पर काले रंग की पल्सर संख्या यूपी 81 एटी- 4258 पर लाल रंग की शर्ट में एक अपराधी व उसका साथी शहर की ओर आ रहे हैं। इस सूचना पर टीम बौनेर हाईवे बाईपास मोड़ पर पहुंच गई।

टीम ने जब बदमाशों को रोकना चाहा तो बाइक शहर में घुसने के बजाय हाईवे बाईपास पर आगरा रोड की ओर दौड़ी और जब पुलिस पीछे लगी तो बदमाशों ने बाइक कमालपुर हाईवे पुल से पहले अहमदपुर गड़मई गडराना को हाईवे से निकले कट पर उतार दी। इस कट पर आगे जाकर रास्ता खराब है। मगर पुलिस उनके पीछे थी। आगे जाकर बदमाश वापस मुड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी पुलिस टीम से आमना सामना हो गया।

टीम के अनुसार बदमाशों ने बाइक छोड़ दी और जब अभय शर्मा ने लाल रंग की शर्ट वाले बदमाश को लपककर पकड़ने की कोशिश की तो उसने तमंचे से गोली चला दी। चूंकि टीम बुलेटप्रूफ जैकेट पहने हुए थी तो वह गोली सीने में धंसने के बजाय जैकेट से रगड़ती हुई निकल गई। इसके बाद दोनों ओर से करीब दर्जन भर राउंड फायरिंग हुई।

इस फायरिंग में गोली बदमाश के दाहिने पैर में जांघ के पास लगी, जबकि दूसरा बाजरा के खेत में भाग गया। तब तक सूचना पर गांधीपार्क, सासनी गेट व क्वार्सी इंस्पेक्टर, सीओ द्वितीय, एसपी सिटी भी पहुंच गए थे। इसके बाद घायल बदमाश को तो जिला अस्पताल भेजा गयाए जबकि इलाके में देर रात तक फरार बदमाश की तलाश में कांबिंग जारी रही।

एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव के अनुसार फौरी पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम सचिन पहलवान पुत्र ओमप्रकाश निवासी बस स्टैंड के पास जहांगीराबाद बुलंदशहर बताया है। यह रवि उर्फ टमाटर का साथी है। यह रवि और विक्रम के साथ मुर्गे का अचार विक्रेता के घर और इंजीनियर कॉलोनी में इंजीनियर के घर डकैती में शामिल था। अलीगढ़ से ही इस पर 5 हजार का इनाम था।

इससे ज्यादा अभी बातचीत नहीं हो पाई है। यह पेशेवर लुटेरा, डकैत और हाईवे पर वाहन लुटेरा है। इस पर बुलंदशहर, अलीगढ़, नोएडा आदि में एक दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। बाकी क्राइम रिकार्ड निकलवाया जा रहा है।
विज्ञापन


घायल बदमाश अलीगढ़ जिले से 5 हजार का इनामी है। बाकी उसका क्राइम रिकार्ड निकलवाया जा रहा है। इस सफलता के लिए पुलिस टीम बधाई की पात्र है। इसके फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।-राजेश पांडेय एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें