जेल रोड ओवरब्रिज पर मोबाइल नेटवर्क नहीं
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
जेल में लगे जैमर से निर्माणाधीन जेल रोड ओवरब्रिज पर भी मोबाइल का नेटवर्क नहीं मिलेगा। इस पुल पर मोबाइल से बात नहीं हो पाएगी। इस जैमर के कारण कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन, कोषागार और दूसरे कार्यालयों में भी मोबाइल से बात नहीं हो पाती है।
कभी नेटवर्क नहीं आता है तो कभी बीच में ही काल ड्रॉप हो जाती है। आलम ये है कि कलेक्ट्रेट में संचालित एनआईसी के कार्यालय और वीडियो कांफ्रेंसिंग कक्ष के साथ नये बने कलेक्ट्रेट भवन में भी फोन नहीं मिलते हैं। जिससे अधिकारियों से बात करने में भी असुविधा होती है।
जेल में लगा ये जैमर जेल रोड ओवरब्रिज से साफ दिखाई पड़ता है। इसकी रेंज लगभग 400 मीटर तक होने के कारण आसपास के इलाके में मोबाइल नेटवर्क नहीं मिलने की समस्या बढ़ती जा रही है।