फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंटर प्वाइंट पर दिन दहाड़े फायरिंग से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट पर दिन दहाड़े फायरिंग से दहशत
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

शहर में व्यस्त बाजारों में हो रहा ट्रैफिक जाम अब मारपीट और टकराव की घटनाओं के जन्म दे रहा है। शुक्रवार को सेंटर प्वाइंट पर बाइक और स्कूटर की टक्कर होने के बाद बाइक सवारों ने स्कूटी सवार युवक और युवती को जमकर पीट डाला। इस दौरान हमलावरों ने फायरिंग भी कर डाली। बाद में हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए।

सेंटर प्वाइंट चौराहे से जब समद रोड की ओर जाते हैं तो कुछ खानपान की दुकाने हैं। इनमें से कुछ दुकानों पर आने वाले ग्राहकों के वाहन सड़क पर ही खड़े होते हैं। जिससे यहां पहले से ही कम जगह में और यातायात बाधित हो जाता है।
विज्ञापन


इन दिनों यहां पर नाला भी बन रहा है, जिससे और भी समस्या बढ़ गई है। शुक्रवार की दोपहर एक युवक और युवती स्कूटी पर यहां से गुजर रहे थे। इस बीच स्कूटी एक बाइक से टकरा गई। दोनों पक्षों में विवाद हुआ तो बाइक सवारों ने युवती को लेकर टिप्पणी कर दी।

इस पर स्कूटी सवार युवक भड़क गया। मामला तूल पकड़ने पर बाइक सवारों ने स्कूटी सवार युवक को जमकर पीट दिया। साथ ही कनपटी पर तमंचा सटाते हुए कहा कि ज्यादा चुलबुल पांडे बनने की कोेशिश की तो यहीं काम खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


इससे पिट रहा युवक सहम गया। बाद में बाइक सवार हमलावर सरे बाजार फायरिंग करते हुए भाग गए। घटना की जानकारी पर लैपर्ड मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक पिटा हुआ युवक भी जा चुका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें