फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग संचालक दंपति से अभद्रता पर थाना घेरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कोचिंग संचालक दंपति से अभद्रता पर थाना घेरा, हंगामा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। समद रोड सेंटर प्वाइंट स्थित एक कोचिंग सेंटर पर बाइक चोरी की शिकायत पर पहुंचे दरोगा ने फुटेज न दिखाने पर संचालक से अभद्रता कर दी। इसके विरोध में गुरुवार को भाजपा पदाधिकारियों के साथ एकत्रित व्यापारियों ने सिविल लाइंस थाने का घेराव कर दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। बाद में सीओ तृतीय ने पहुंचकर निष्पक्ष जांच व कार्रवाई का भरोसा दिलाया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो सका।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार सुनील चौधरी की सेंटर प्वाइंट समद रोड पर टेम्स स्टडीज के नाम से कोचिंग है। दो दिन पहले कोचिंग के सामने से एक बाइक चोरी हो गई थी। आरोप है कि बुधवार को थाने के एक दरोगा कोचिंग सेंटर पहुंच गए। उन्होंने सेंटर पर लगे सीसी कैमरे के फुटेज दिखाने को कहा। बिजली न होने पर संचालक ने फुटेज बाद में दिखाने को कह दिया। आरोप है कि इसी बात पर दरोगा भड़क गए और संचालक व उनकी पत्नी से अभद्रता कर दी। इसके बाद संचालक और उनकी पत्नी को थाने बुला लिया। वहां पर भी दरोगा ने अभद्रता की। इस मसले पर व्यापारी गुरुवार को भाजपा नेता मानव महाजन के साथ काफी संख्या में एकत्रित छात्र सिविल लाइंस थाने पहुंच गए। दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर दी। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में सीओ तृतीय संजीव कुमार दीक्षित ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें