फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपतिजनक पोस्ट से एएमयू छात्रों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
आपत्तिजनक पोस्ट से एएमयू छात्रों में आक्रोश
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

हिंदू युवा वाहिनी के जिला उपाध्यक्ष आदित्य पंडित के फेसबुक पर डाले गए पोस्ट से एएमयू छात्रों में जबर्दस्त आक्रोश है। छात्र नेताओं ने आदित्य पंडित सहित तीन युवकों पर थाना सिविल लाइन में तहरीर दी है। पुलिस अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद वाहिनी नेता ने फेसबुक से पोस्ट हटा लिया है।

गुरुवार को आदित्य पंडित द्वारा एक पोस्ट फेसबुक पर डाला गया। इसमें साफ-साफ के बदले इशारे में अपनी बातें कही गई हैं। पोस्ट के बाद एएमयू छात्रों में आक्रोश है। सुबह से ही छात्र गोलबंद होने लगे। निवर्तमान उपाध्यक्ष नदीम अंसारी के साथ काफी संख्या में छात्र थाना सिविल लाइन पहुंच गए और आदित्य पंडित सहित उस पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले युवकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। छात्र नेता नदीम अंसारी, मुदब्बिर अली चौधरी, मो. आजम खान, राव फराज वारिस, फरहान जुबैरी एवं सलमान कमर की ओर से इस मामले में आदित्य पंडित, हिंदू युवा वाहिनी के महानगर अध्यक्ष भरत गोस्वामी एवं युगल किशोर आदि के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


छात्र नेताओं का कहना है कि आदित्य पंडित एवं अन्य लोगों ने हमारे नबी की शान में गुस्ताखी की है। छात्र संघ के निवर्तमान उपाध्यक्ष नदीम अंसारी ने पोस्ट की स्क्रीन शॉट कॉपी भी पुलिस अधिकारियों को उपलब्ध कराई है। एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष फैजुल हसन ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में एसएसपी से बात की और पोस्ट की स्क्रीन शॉट कॉपी वाट्स एप के माध्यम से भेज दी है। इधर पुलिस अधिकारियों की सक्रियता एवं दबाव के बाद वाहिनी नेता आदित्य पंडित ने फेसबुक वॉल से पोस्ट हटा लिया है।
विज्ञापन


हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी महंत कौशलनाथ ने बताया कि उनके पास एसपी सिटी का फोन आया था। पोस्ट में साफ-साफ कुछ नहीं कहा गया था। लेकिन किसी की भावना आहत न हो, इसलिए पोस्ट हटवा दिया गया है। हालांकि इस मामले को लेकर एएमयू छात्र गोलबंद हो रहे है। इस संबंध में इंस्पेक्टर का कहना है तहरीर मिल गई है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें