फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाह फैलाने वाले छह चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
अफवाह फैलाने वाले छह लोग चिह्नित
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

ऊपरकोट में बलवा व पथराव के आरोपी युवक की जेल से दिल्ली ले जाते समय मौत होने की अफवाह उड़ाने वाले सोमवार को छह लोग चिह्नित कर लिए गए हैं। इन खुराफाती लोगों को उपद्रवियों की सूची में शामिल किया जाएगा। अब इन वांछित बलवाइयों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं।

बता दें कि रविवार दोपहर अफवाह उड़ी कि 11 अगस्त को जुमे की नमाज के बाद हुए पथराव के आरोप में जेल भेजे गए उमेर पुत्र जला पुत्र लतीफ निवासी पीर अता उल्ला की जेल में तबीयत खराब हो गई, उसे दिल्ली रेफर कर दिया गया, जहां मौत हो गई। यह अफवाह उड़ने से ऊपरकोट के बाजार में अफरातफरी मच गई। आनन-फानन दुकानों के शटर गिर गए, फड़ उठ गए। हालांकि, जेल में युवक से बहनों की मुलाकात के बाद अफवाह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान ऊपरकोट कोतवाली पर भीड़ जमा हो गई थी और हंगामे के हालात भी बन गए थे। कई दिनों से शरारती तत्व शहर की फिजा अफवाह के जरिए खराब करने की कोशिशों में जुटे हैं। मगर उनके मंसूबे कामयाब नहीं हो रहे। अब प्रशासन इन्हें चिह्नित करने में जुट गया है। कोतवाली के एसएसआई अकरम के मुताबिक, अफवाह उड़ाने वाले छह लोगों की पहचान कर ली गई है। इन्हें उपद्रवियों की सूची में शामिल कर दिया गया। इनकी गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें