फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल वैन से गांव की बैंक शाखा पर ही बन जाएगा आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोबाइल वैन से गांव की बैंक शाखा पर ही बन जाएगा आधार कार्ड
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। आधार कार्ड बनवाने के लिए किसानों को विकास खंड व तहसील मुख्यालयों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। उन्हें गांव की ही बैंक शाखा में आधार कार्ड बनवाने का मौका मिलेगा। किसानों को यह सहूलियत देगी मोबाइल वैन। यह वैन पूरे जिले में सक्रिय रहेगी और जहां जहां शिविर नहीं लगे होंगे, वहां बैंक शाखा के बाहर जाकर किसानों के आधार कार्ड बनवाने में सहयोग करेगी।
मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए विकास खंड, तहसील मुख्यालय, जिला मुख्यालय, विकास भवन के साथ जिले की 75 प्रमुख बैंक शाखाओं में आधार कार्ड निर्माण के लिए शिविर लगाने की व्यवस्था की गई है। शाखाओं का चयन किसानों की संख्या के मद्देनजर किया गया है।
विज्ञापन

जिन इलाकों में कम संख्या में किसान आधार कार्ड से वंचित हैं, वहां प्रशासन की मोबाइल वैन काम करेगी। इस वैन में आधार कार्ड बनवाने की मशीन लगी होगी, जो तत्काल किसानों के आधार कार्ड पंजीकृत करेगी। बताते चलें कि जिले में 129800 लाभार्थी किसानों में से 66516 किसानों के पास आधार कार्ड नहीं हैं।
विज्ञापन

------------
अब सत्यापन की बारी
अलीगढ़। किसान ऋण मोचन योजना में चयनित किसानों को ऋण माफी स्वीकृति पत्र देने से पहले उनके आवेदन का सत्यापन होगा। उनका आधार कार्ड भूलेख से मैच कराया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि वह लघु एवं सीमांत किसान के मानकों की कसौटी पर खरे उतरते हैं अथवा नहीं। बताते चलें कि लघु एवं सीमांत किसान की परिभाषा में वे किसान आते हैं जिनके पास दो हेक्टेयर या उससे कम भूमि हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें