फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गेश से साऊदी अरब में ढुलवाई जा रही मिट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्गेश से ढुलवाई जा रही है आठवीं मंजिल पर मिट्टी
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

नौकरी के नाम पर सऊदी में फंसे युवक के संबंध में शनिवार को महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि सुनियोजित तरीके से धर्मांतरण के मकसद से युवक को बहला फुसला कर सऊदी ले जाया गया।

युवक ने महापौर को फोन पर बताया कि उससे आठवीं मंजिल पर मिट्टी ढुलवाई जा रही है। खाना नहीं दिया जा रहा है। उसने किसी तरह भाग कर अपने परिवार को फोन पर संपर्क किया है। उसका पासपोर्ट और वीजा उसी कंपनी के पास है, जो उससे मजदूरी करा रही थी।
विज्ञापन


अपने घुड़िया बाग स्थित आवास पर पत्रकारों को उन्होंने बताया कि शनिवार को विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पीए का फोन आ गया है। उन्होंने वहां पर दुर्गेश को भारत लाने की प्रक्रिया पर वहां के प्रशासन से संपर्क करना शुरू कर दिया है।

महापौर शकुंतला भारती ने कहा कि कुछ लोगों का गिरोह पैसों के लालच में युवाओं को खाड़ी देशों में नौकरी का लालच दिखाते हैं। इन युवकों को कहा जाता है कि उन्हें वहां ऐश-ओ-आराम की जिंदगी मिलेगी। लेकिन पैसे ठग कर वह उन्हें वहां फंसा देते हैं।
विज्ञापन


मजदूरी आदि के काम में लगवा देते हैं। साथ ही धर्मांतरण के लिए भी दबाव बनाते हैं। ऐसा ही सारसौल निवासी युवक दुर्गेश के मामले में हुआ है। उन्होंने बताया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के पीए का फोन आया था और उन्होंने बताया कि सऊदी स्थित भारतीय दूतावास ने दुर्गेश के मामले में प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें