फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल खुलते ही बनेंगे आधार कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल खुलते ही बनेंगे बच्चों के आधार कार्ड
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

परिषदीय स्कूलों के बच्चों को अब एमडीएम से लेकर यूनिफॉर्म, पाठ्य पुस्तकें जैसी सुविधाओं के लिए आधार कार्ड अनिवार्य होगा। ऐसे में बेसिक शिक्षा महकमा इस प्रयास में लगा है कि हर छात्र-छात्रा का आधार कार्ड बन जाए।

इसके लिए अब फिर से नई एजेंसी को यह काम सौंपा है। जुलाई में विद्यालय खुलते ही यह एजेंसी ब्लॉक व शहरी क्षेत्रोें के विद्यालयों में बच्चों के आधार कार्ड बनाने का काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है पिछले शैक्षिक सत्र में ही शासन ने यह तय कर दिया था कि हर परिषदीय स्कूल के बच्चे का आधार कार्ड बनवाया जाएगा। यहां अप्रैल में इसके लिए कार्यदायी संस्था को काम सौंप भी दिया गया था लेकिन पर्याप्त संसाधनों के अभाव में संस्था काम ही शुरू नहीं कर सकी।
विज्ञापन


इस दौरान विद्यालय बंद हो गए। अब एक नई कार्यदायी संस्था व्यमटैक को इस काम का जिम्मा सौंपा गया है। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) बीबी पांडेय ने बताया कि संस्था विद्यालय खुलते ही आधार कार्ड बनाने का काम शुरू कर देगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें