एबीवीपी के संगठन मंत्री बने अमित
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चार दिवसीय अभ्यास वर्ग आगरा में संपन्न हुआ। इसमें ब्रज प्रांत के 15 जनपदों सहित अलीगढ़ के करीब 20 कार्यकर्ता शामिल हुए।
छात्र नेता अमित गोस्वामी को संगठन मंत्री बनाया गया है। वह अब अलीगढ़ से बाहर अन्य किसी जिले में संगठन के प्रचारक के रूप में कार्य करेंगे।
अभ्यास वर्ग में राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री श्रीनिवास क्षेत्रीय, संगठन मंत्री मनोज नीखरा, प्रांत संगठन मंत्री दीपक गौड़ ने कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। नए दायित्व भी सौंपे गए।
अलीगढ़ के जिला संयोजक धीरज चौधरी को विभाग संयोजक और गोंडा इकाई के नगर मंत्री रोहित वार्ष्णेय को जिला संयोजक, एसएफडी के प्रमुख नानक राजपूत को सह सहसंयोजक और डीएस कॉलेज की छात्रा अर्चना सूर्यवंशी को छात्रा प्रमुख का दायित्य दिया गया है। अभ्यास वर्ग में अलीगढ़ से जय यादव, मोहित गौड़, हृदेश राजपूत, ललित लोधी, उमेश यादव आदि गए थे।