फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में सामाजिक संस् था ने किया अमर उजाला प्रेस का विजिट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ने बदला सोचने का नजरिया
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अखबार कितने लोगों की मेहनत का नतीजा है। यह ‘अमर उजाला’ तालानगरी कार्यालय में पता चला। कैसे एक-एक समाचार को लेकर मंथन और मनन होता है।

कैसे न्यूज के लिए प्लानिंग बनती है? यह सब जानने का मौका दिया ‘अमर उजाला’ ने। यह कहना था मां सरस्वती सांस्कृतिक क्लब पदाधिकारियों व सदस्यों का।

शनिवार को प्रेस विजिट में आए क्लब के लोगों ने सबसे पहले प्रोजेक्टर के जरिये ‘अमर उजाला’ का इतिहास जाना। समय-समय पर अखबार ले आउट व प्रिंटिंग से अपना स्टाइल बदलता रहा, मगर तेवर वही है, जो शुरुआत में था।

इसके बाद इनपुट, आउटपुट, सेंट्रल की कार्यप्रणाली जानने के बाद अखबार कैसे छपता है, इसे भी क्लब के लोगों ने देखा। लोगों ने कहा कि अब उनके सोचने का नजरिया बदल गया है। वाकई में काफी मेहनत और जुझारूपन का काम है पत्रकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर क्लब अध्यक्ष रेशू अग्रवाल, प्रवक्ता केपी भारद्वाज, महासचिव दीपक पंडित, वक्ता ज्योति शर्मा, मीडिया प्रभारी भुवनेश अग्रवाल, स्वाति अग्रवाल, गगन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें