फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मंडल से 707 होमगार्डस राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए रवाना, डीआईजी ने दिखाई हरी झंडी

Tue, 21 Nov 2023 08:24 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

राजस्थान रवानगी से पहले होमगार्ड को निर्वाचन की शपथ दिलाई। अलीगढ़ से 160 होमगार्ड के जवानों के दल को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान के लिए रवाना किया। मंडल भर से 707 होमगार्डस राजस्थान विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए भेजा है।
विज्ञापन
- फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा चुनाव में ड्यूटी के लिए अलीगढ़ मंडल से 707 और जिले से 160 होमगार्ड भेजे गए हैं। डीआईजी ने जवानों के दल को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान के लिए रवाना किए हैं।

विज्ञापन




अलीगढ़ पुलिस उप महानिरीक्षक शलभ माथुर ने कहा कि जिले के होमगार्ड राजस्थान चुनाव की ड्यूटी पूरी मुस्तैदी के साथ संपादित कर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करें। उन्होंने रवानगी से पहले होमगार्ड को निर्वाचन की शपथ भी दिलाई। सर्किट हाउस से 160 होमगार्ड के जवानों के दल को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान के लिए रवाना किया। मंडल भर से 707 होमगार्डस राजस्थान विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन


डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड संदीप कुमार सिंह ने बताया कि राजस्थान के चुनाव के लिए अलीगढ़ से 160, हाथरस से 120 जवान जनपद दौसा जा रहे हैं। एटा से 52 दौसा एवं 55 होमगार्ड सीकर जा रहे हैं। कासगंज से 320 होमगार्ड जयपुर जा रहे हैं। सभी की ड्यूटी 21 से 26 नवंबर तक रहेगी। ड्यूटी भत्ता के रूप में 9,036 रुपये प्रति होमगार्ड को दिए जाएंगे।  

उन्होंने बताया कि इससे पहले अलीगढ़ के होमगार्ड्स जवानों द्वारा दिल्ली, उत्तराखण्ड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान जैसे बड़े राज्यों की मांग पर, विभिन्न चुनाव कुशलतापूर्वक सम्पन्न  कराए हैं। इस दौरान जिला कमांडेंड होमगार्ड एवं सहायक निदेशक सूचना संदीप कुमार भी उपस्थित रहे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें