फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: बकाया बिल पर 7000 उपभोक्ताओं की बिजली कटी

विज्ञापन
स्मार्ट मीटर। - फोटो : samvad
विज्ञापन
बिजली विभाग ने मंगलवार को बकाया बिल जमा न करने वाले करीब 7000 उपभोक्ताओं की आपूर्ति काट दी, जिससे कई इलाकों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



स्मार्ट मीटर को लेकर पहले भी शिकायतें सामने आ चुकी हैं, जिसमें ज्यादा बिल आने और अचानक सप्लाई कटने की समस्या शामिल है। अब इस कार्रवाई के बाद उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई है। जिन उपभोक्ताओं के स्मार्ट मीटर में बैलेंस खत्म हो गया था या लंबे समय से बिल जमा नहीं किया गया था, उनकी बिजली सीधे बंद कर दी गई। स्मार्ट मीटर सिस्टम लागू होने के बाद यह प्रक्रिया तेज हो गई है। कई उपभोक्ताओं का कहना था कि उन्हें बैलेंस खत्म होने की समय पर जानकारी नहीं मिल पाई, जिससे दिक्कत और बढ़ गई।
विज्ञापन




उपभोक्ताओं को समय पर बिल जमा करना चाहिए या स्मार्ट मीटर में पर्याप्त बैलेंस बनाए रखना चाहिए। बकाया जमा करने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जा रही है। मंगलवार को सात हजार उपभोक्ताओं की बिजली काटी गई, जिनमें से करीब पांच हजार उपभोक्ताओं ने बिल जमा कर आपूर्ति सुचारू करा ली।
विज्ञापन



- उमेश चंद, अधीक्षण अभियंता शहरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें