फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर के करंट से पति पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



महानगर के सिविल लाइंस इलाके के हमदर्द नगर डी में मंगलवार रात अपने कमरे में सो रहे पति पत्नी की कूलर में आए करंट से मौत हो गई। सोते समय पति का पैर कूलर से छू गया, जिसके चलते साथ में सो रही पत्नी भी करंट की चपेट में आ गई। दोनों की मौत हो गई। उसी कमरे में सो रही सवा महीने की बच्ची की रोने की आवाज सुनकर सुबह लोगों ने दरवाजा तोड़ा उसके बाद घटना का पता चला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। सवा महीने की बच्ची अब अनाथ हो गई है।


सलमान (22) पुत्र खचेर खां निवासी हमदर्द नगर डी, सिविल लाइंस बुलंदशहर के ताल विवथाना में पैथोलॉजी लैब चलाते थे। वाकये के अनुसार वह मंगलवार रात को पत्नी तबस्सुम और सवा माह की बेटी को उसके मायके जीवनगढ़ से ससुराल लेकर गए थे। रात को दोनों बेटी को लेकर अपने कमरे में सो गए। बच्ची को अलग छोटी चारपाई पर सुलाया था। सोते समय पति का पैर कूलर से लग गया। कूलर में करंट आने से दोनों पति पत्नी उसकी चपेट में आ गए जिसके चलते दोनों की मौत हो गई।
विज्ञापन



सुबह जब भूख से व्याकु ल बेटी ने रोना शुरू किया तो परिजनों ने कमरे का दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई आवाज न आने पर उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो पति पत्नी को पलंग पर पड़े देखा। उनके जिस्म में कोई हरकत नहीं हो रही थी। इसके बाद दरवाजा तोड़ा गया, पुलिस को सूचना दी गई और पति पत्नी को तुरंत ही मलखान सिंह जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां पर डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक उनकी मौत कई घंटे पहले बिजली के करंट से हो चुकी थी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोपहर बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना की आसपास के इलाकों में भी चर्चा रही।
विज्ञापन




बेटी की छठी की रस्म की खुशियां पल भर में उजड़ी:
मृतक सलमान के भाई बाबी के अनुसार 40 दिन पहले तबस्सुम को बेटी हुई थी। वह अपने मायके में बेटी की छठी की रस्म अदा करने गई थी। परिवार में खुशियां थीं। मगर, पल भर में सारी खुशियां उजड़ गईं। मासूम ने तो अपने मां-पिता का चेहरा ठीक से आंख खोलकर तक नहीं देखा। उससे पहले ही उसके सिर से उनका साया उठ गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें