न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मंगलायतन विश्वविद्यालय का सातवां दीक्षांत समारोह 19 मई को होगा। 742 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष व राज्य सभा सदस्य डॉ. विनय सहस्रबुद्धे होंगे।
ये बातें मंगलवार को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. केवीएसएम कृष्णा ने पत्रकारों से कहीं। उन्होंने कहा कि 35 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक व 41 विद्यार्थियों को रजत पदक दिए जाएंगे। कहा, वर्ष 15, 16, 17 व 18 बैच के पास आउट विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी।
कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू हो जाएगा। कुलपति ने कहा कि अगले सत्र से नर्सिंग व पैरा मेडिकल का कोर्स शुरू हो जाएगा। 100 बेड का अस्पताल खोला गया है, जो विद्यार्थियों के लिए है। अस्पताल में जल्द ही ओपीडी शुरू हो जाएगी, जिसका लाभ आसपास के इलाके के लोगों को होगा।
जल्द ही मध्यप्रदेश के जबलपुर में मंगलायतन विश्वविद्यालय की शुरुआत होने जा रही है। पत्रकारवार्ता में डीन व डायरेक्टर पत्रकारिता विभाग व रजिस्ट्रार प्रो. शिवाजी सरकार, वित्त अधिकारी सीए अतुल गुप्ता, पत्रकारिता विभाग की अध्यक्ष मनीषा उपाध्याय मौजूद रहीं।