फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटरों के साथ हो रहा भेदभाव, चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन (एएसए) में इन दिनों कुछ ज्यादा ठीक नहीं चल रहा है। अब एसोसिएशन के खिलाफ एसोसिएशन के ही संयुक्त सचिव सैयद मुताहिर जैदी हो गए हैं।

एसोसिएशन की मुखालफत की वजह एसोसिएशन की कार्यप्रणाली, चयन प्रक्रिया व कोष के दुरुपयोग बताई जा रही है। इस पूरे मामले की शिकायत उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव के साथ आईपीएल के चेयरमैन राजीव शुक्ला से की है।
विज्ञापन



मुताहिर जैदी ने एसोसिएशन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं है। कहा, सालभर अभ्यास करने वाले क्रिकेटरों के साथ चयन में भेदभाव किया गया है। एसोसिएशन में होने के नाते जब लगा कि क्रिकेटरों के साथ अन्याय हो रहा है और एसोसिएशन अपने उद्देश्यों से भटक रही है, तब मजबूरन में मुझे शिकायत करनी पड़ी।

मुताहिर जैदी ने यूपीसीए को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि अंडर-16 व 19 के मैच में हर खिलाड़ी से 1000-1000 रुपये लिए गए हैं, जबकि पिछली बार 500 रुपये लिए गए थे। एसोसिएशन से हिसाब भी मांगा है।
विज्ञापन


इस संबंध में अलीगढ़ स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सचिव अब्दुल वहाब का कहना है कि खिलाड़ियों से शुल्क लेने के बात एसोसिएशन की बैठक में तय हुई थी। इसमें सभी के साथ मुताहिर जैदी की भी सहमति थी। अगर उन्हें आपत्ति थी, तो उसी वक्त बताना चाहिए था। सारे आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें