फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

59 वर्षीय ताऊ व 28 वर्षीय भतीजे ने एक साथ पार किया स्नातक का पड़ाव

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


59 वर्षीय एक ताऊ और उनके 28 वर्षीय भतीजे ने एक साथ मिलकर स्नातक का पड़ाव पार किया है। जब दोनों एक साथ डिग्री लेने पहुंचे तो अन्य विद्यार्थियों के मुकाबले दोनों में अलग ही उत्साह दिखा। दोनों पीढ़ियों ने अपने-अपने अनुभव भी साझा किए।

बता दें कि बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह दिल्ली में आयोजित हुआ। जिसके तहत क्षेत्रीय केंद्र द्वारा टीकाराम कन्या महाविद्यालय के सभागार में भी कार्यक्रम आयोजित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में एएमयू दूरस्थ शिक्षा केंद्र के निदेशक प्रो. मो. नफीस अहमद अंसारी ने कार्यक्रम में प्रतिभागिता की। यहां दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम को टेलीकांफ्रेंसिंग के माध्यम से दिखाया गया। जैसे-जैसे दिल्ली में डिग्रियां बांटी जा रही थीं। वैसे-वैसे यहां भी डिग्रियों का वितरण किया जा रहा था।
विज्ञापन


लेकिन इस कार्यक्रम में एक ही परिवार की दो पीढ़ियों का अहसास सबसे अलग था। 59 वर्षीय ताऊ अशोक कुमार शर्मा व उनके 28 वर्षीय भतीजे आशीष शर्मा ने एक साथ स्नातक के पड़ाव को पार किया था। जब यह मंच पर डिग्री लेने पहुंचे तो खुशी से झूम उठे। अमर उजाला ने जब इनसे बातचीत की तो अशोक कुमार ने बताया कि अपने घर के बच्चे के साथ पढ़ना अच्छा लगा।
विज्ञापन


जहां मैने आशीष को अपने अनुभव साझा किए तो वहीं आशीष ने मुझे तकनीक की जानकारी दी। शिक्षा बाकी रह गई थी जो अब दोनों ने मिलकर जारी कर दी है। इसके बाद परास्नातक भी हम दोनों साथ साथ करेंगे। वैसे तो इस वर्ष लगभग 1100 बच्चों को डिग्रियां दी जा रही हैं। हालांकि कार्यक्रम में लगभग 45 बच्चे डिग्री लेने पहुंचे। इस मौके पर क्षेत्रीय निदेशक डॉ. अशोक शर्मा, सत्येंद्र सिंह कुशवाहा, डॉ. एम सफदरे आजम, डॉ. एमआर फैजल, रवि कांत, सुरेंद्र कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें