फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौटिल्य की सोच रही सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


डीएस कॉलेज में अर्थ शास्त्र विभाग की ओर से ‘कौटिल्य अर्थशास्त्र एवं उसकी वर्तमान में प्रासंगिकता’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का समापन हो गया। मुख्य अतिथि मंडलायुक्त अजय दीप सिंह रहे।


रविवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के प्रो. दिनेश कुमार ने कहा कि कौटिल्य की सोच सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय रही। मगध विश्वविद्यालय के प्रो. एसएल सिंह ने कहा कि यूरोप से बैंकिंग सिद्धांत का विकास माना जाता है। एएमयू के प्रो. निसार अहमद खां ने चाणक्य को आधुनिक चिट फंड का जनक बताया। शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। डॉ. प्रेम कुमार, डॉ. वीपी सिंह, डॉ. महेंद्र कुमार, प्रो. साहब सिंह एसआरएम मोदी नगर, डॉ. तरुण राष्ट्रीय, डॉ. पूनम जैन, डॉ. कृष्णा अग्रवाल, डॉ. अल्पना निगम देहरादून, डॉ. राजेश पालीवाल, डॉ. एचएन सिंह, जेएस विवि शिकोहाबाद के कुलपति प्रो. वेद त्रिपाठी, प्रो. पीएस राव, डॉ. प्रभा गुप्ता, बीबीए विवि लखनऊ के कुलपति प्रो. एनएमपी वर्मा, प्रो. ए रंगा रेड्डी, प्रो. एके तोमर ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन



डॉ. मोहम्मद कैसर आलम ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम के आयोजन में अर्थशास्त्र की विभागाध्यक्ष डॉ. इंदु वार्ष्णेय, आयोजन सचिव डॉ. रुखसाना बेगम, डॉ. सिम्मी अग्रवाल, डॉ. सविता वार्ष्णेय आदि की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर प्रबंध समिति के अध्यक्ष महेश नंदन अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश, डॉ. विनीति गुप्ता, एसवी कॉलेज के डॉ. अनिल कुमार वार्ष्णेय, डॉ. शिखा नगलिया डीएवी कॉलेज देहरादून, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. बिशन बहादुर सक्सेना, डॉ. अल्पना निगम, डॉ. शिखा नगलिया, डॉ. पीके जैन, डॉ. वीरेंद्र वार्ष्णेय, डॉ. अंजना, डॉ. नीलम, डॉ. महमूद आलम, डॉ. जेपी सिंह, डॉ. अतुल मित्तल, डॉ. राजेश अग्रवाल, डॉ. एसके गोयल, डॉ. अस्मिता, डॉ. कविता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें