फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलबीएस कॉलेज में बालिकाएं भी लगाएंगी चौके-छक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

आगरा रोड स्थित लाल बहादुर शास्त्री कन्या महाविद्यालय के मैदान पर चल रही अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी में अब बालिकाएं चौके-छक्के लगाएंगी। इन्हें मुफ्त में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्राचार्य डॉ. रजनी गुप्ता ने एकेडमी की खिलाड़ियों को निशुल्क क्रिकेट ड्रेस वितरित की।

एकेडमी के चेयरमैन अशोक सक्सेना ने कहा कि बेटियों को खेल के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने के लिए यह शुरुआत की गई है। धन के अभाव में कोई खेल प्रतिभा पीछे न रहे। उन्होंने कहा कि बालिका क्रिकेटर को एकेडमी की ओर से हरसंभव मदद की जाएगी। एएमयू सिटी गर्ल्स हाईस्कूल की छात्रा प्रिंसी भारद्वाज ने कहा कि अब लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटियां अब समाज को बदल रही हैं। समाज बदलेगा तो देश बदलेगा। एकेडमी के सचिव अजय शर्मा ने कहा कि ड्रेस समाजसेवी मनोज कुमार के सहयोग से खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई गई हैं। पहले 15 बालिकाओं को एकेडमी में प्रवेश दिया जाएगा। बालिकाओं के लिए एक अलग नेट की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. रजनी गुप्ता, मीनाक्षी कुदेशिया, ज्योति कमठानिया, ज्योति माथुर, मंजू सक्सेना, पूजा कुमारी, रोशनी माहौर, अर्पिता, निशा सक्सेना आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें