फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए शासन ने एडी बेसिक आईपीएस सोलंकी को जिले का पर्यवेक्षक बनाया है। शुक्रवार को दूसरी पाली में आयोजित 12वीं की रसायन विज्ञान की परीक्षा में उन्होंने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। अनियमितता मिलने पर संबंधित परीक्षा केंद्र के व्यवस्थापक को गलतियां सुधारने के निर्देश दिए और कार्रवाई के लिए पत्र अग्रसारित किया।

सोलंकी ने बताया कि बाबूलाल रामचंद्र इंटर कालेज हैबतपुर में सीटिंग प्लान सही नहीं था। बच्चे एक साथ एक बैंच पर बैठे हुए थे। इस पर केंद्र व्यवस्थापक ने कहा कि यह गलती आगे से नहीं होगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसे विद्यालय को केंद्र न बनाने और केंद्र व्यवस्थापक को दोबारा परीक्षा में न लगाने के लिए निरीक्षण आख्या जारी कर रहे हैं ।
विज्ञापन


ग्रामोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोधा में पर्याप्त कमरे हैं। इसके बावजूद रसायन विज्ञान के पेपर में एक स्कूल के बच्चों को पास-पास बैठाया गया। पूछने उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सीटिंग प्लान को साइलेंट नकल माना जाता है। केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ आख्या जारी की जा रही है।

बेसिक के शिक्षकों का बनाया जाए ड्यूटी प्लान
डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने पत्र जारी कर सभी केंद्र व्यवस्थापकों से कहा है कि कक्ष निरीक्षक के रूप में तैनात बेसिक के शिक्षकों का ड्यूटी प्लान बनाया जाए। जिससे बेसिक के स्कूल में शिक्षण कार्य प्रवाहित न हो। इसकी जानकारी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी दें।

परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन अपलोड करें प्रधानाचार्य
जिले के राकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों के सभी प्रधानाचार्योें को पत्र भेजकर डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने सभी विषयों के परीक्षार्थियों के आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांकों को वेबसाइट पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा है कि बोर्ड परीक्षा में उपस्थित व अनुपस्थित होने वाले परीक्षार्थियों का डाटा परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद वेबसाइट पर अपलोड करना शुरू कर दें। इसी के साथ सभी विषयों के आंतरिक मूल्यांकन को 20 फरवरी तक अपलोड करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


साथ ही कहा है कि जिन विद्यालयों में आयोजित प्रयोगात्मक परीक्षाओं में पूर्ण अथवा आंशिक रूप से वंचित रहने वाले परीक्षार्थियों का डाटा 20 फरवरी तक डीआईओएस कार्यालय में उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें