फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश में रह रहे एएमयू के छात्र निभा रहे सक्रिय भूमिका: तारिक मंसूर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडीकल कालेज के पैथालोजी विभाग द्वारा अलीग्स एकाडमिक इंरिचमेंट प्रोग्राम (एएईपी) तथा अलीगेरियन मेडीकल एल्यूमिनाई एसोसिएशन ऑफ नार्थ अमेरिका के संयुक्त तत्वाधान में एफआरसीपैथ ट्रेनिंग एंड वर्कशाप हुई।

इसका उद्घाटन करने के बाद मुख्य अतिथि कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा कि विदेशों में बसे पूर्व छात्र विश्वविद्यालय के शैक्षणिक उत्थान में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

कुलपति ने रिसोर्स पर्संस अमेरिका से आए पूर्व छात्र प्रोफेसर अशरफ खान और लंदन में डॉ सैयद हसन रिजवी के सहयोग के लिये आभार जताया। मेडीकल संकाय के डीन व जेएन मेडीकल कालेज प्राचार्य प्रोफेसर एससी शर्मा ने कहा कि कार्यशाला में प्रशिक्षण प्राप्त कर पैथोलॉजी के छात्र फैलोशिप ऑफ रॉयल कालेज हासिल कर विश्व के पैथलोजिस्टस से स्पर्धा करेंगे।
विज्ञापन


पैथालोजी विभाग की अध्यक्ष प्रोफेसर किरन आलम ने कहा कि कार्यशाला के आयोजन का उद्देश्य एफआरसी पैथ परीक्षा में शामिल होने वालों प्रशिक्षित करना है। संचालन डॉ. बुशरा सिद्दीकी ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें