न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल प्रीमियर नगर शाखा में शनिवार को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने 50 मॉडलों को प्रस्तुत किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीके चौधरी व प्रधानाचार्या जयमाला वर्मा ने किया। प्रथम वर्ग में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों ने भाग लिया। जिसमें हाइड्रोलिक टीआरएस ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट प्रथम, वाटर डैम और पावर प्लांट द्वितीय तथा हाइड्रोलिक पावर प्लांट को तृतीय पुरस्कार मिला।
द्वितीय वर्ग में कक्षा चार व पांच के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसमें रेन वाटर हार्वेस्टिंग को प्रथम, कनर्स्वेशन को द्वितीय तथा क्रेन प्रोजेक्ट को तृतीय पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर लीना वार्ष्णेय, पूनम माहेश्वरी, शैली अरोरा, नेहा गुप्ता आदि का सहयोग रहा।