न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़। स्वच्छता अभियान के तहत नगर आयुक्त ने दुकानों पर कूड़ेदान बंटवाए। इसके साथ ही बिना कूड़ेदान के ही गंदगी फैला रहे दुकानदारों को भी चिह्नित किया है।
सोमवार को नगर आयुक्त सत्य प्रकाश ने शहर के औद्योगिक, वेजीटेबिल, फिश मार्केट, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के आस पास दुकानदारों को गीला व सूखा कूड़ा अलग अलग रखने के लिये कूड़ेदान वितरित कराये।
अभियान की शुरूआत जोन 1 के जोनल अधिकारी अजीत कुमार राय के क्षेत्र में धर्मवीर सिंह, अहसान रब, स्वच्छता निरीक्षक अनिल आजाद व अमीन निशा व्यापार मंडल के अध्यक्ष नईम खान के नेतृत्व में चलाया गया।
70 दुकानों पर नीले व हरे रंग के दो दो कूड़ेदान वितरित किये गये। अभियान के अंतर्गत नगर आयुक्त ने कहा कि दुकानदारों केा कूड़ेदान दिये जा चुके है और सभी दुकानदारों को अपनी दुकान पर दो कूड़ेदान अनिवार्य रखने होंगे नहीं रखने पर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी।
‘ऐसे दुकानदार जिनको कूड़ेदान की आवश्यकता है 50 नंबरों पर स्वच्छता एप डाउनलोड करके व फीडबैक देते हुये नि:शुल्क कूड़ेदान गनर निगम से प्राप्त कर सकते है’
- सत्य प्रकाश पटेल, नगर आयुक्त