फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने स्वयं तोड़े अत्रिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


रसलगंज में अतिक्रमणकारियों को अपने अतिक्रमण स्वयं तोड़ने के लिए दी गई रविवार तक की समय सीमा को एक दिन बढ़ाने का असर साफ नजर आया। लोग अपने अतिक्रमण स्वयं ही तोड़ते नजर आए। मंगलवार को प्रशासन की टीम अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाएगी। एडीएम सिटी ने सभी से अपने अतिक्रमण स्वयं हटा लेने को कहा है।

प्रशासन ने रसलगंज में अवैध अतिक्रमण तोड़ने के लिए रविवार तक की समय सीमा निर्धारित की थी। लेकिन लोगों द्वारा स्वयं अतिक्रमण तोड़ने एवं एक दिन और देने की अपील को मानते हुए प्रशासन ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाया। बावजूद इसके सराय हकीम मोहल्ला में बारहद्वारी से लेकर रसलगंज तक सभी दुकानदार अपनी दुकानों को व घरों को स्वयं तोड़तें नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन से सराय हकीम बजार बारहद्वारी धूल और पत्थर से सड़कें घिर गई हैं। सराय हकीम में कुछ मजदूरों ने अपने प्रचार तक शुरू कर दिए हैं कुछ लोगों ने अपने नाम के स्टीकर पोस्टर बनवा कर पूरे मोहल्ले में चिपका दिए हैं लैंटर तुड़ाई के लिए संपर्क करें। इस तरह से मजदूरों ने आज सराय हकीम मैं एक मजदूर बाउंड्री तोड़ते तोड़ते ऊपर एक मंजिल से नीचे गिर पडा उसके काफी चोट आ गई है वह भी बाल बाल बचा है। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने स्वीकार किया कि लोगों को स्वयं अपना अतिक्रमण तोड़ते देखने के बाद रसलगंज क्षेत्र में स्वयं अतिक्रमण तोड़ने की समय सीमा सोमवार तक बढ़ा दी गई। मंगलवार आज से दोबारा से अभियान चलेगा।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें