फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालानगरी में डिवाइडर से हुई दुर्घटना तो पीडब्लूडी अधिकारी होंगे जिम्मेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


रामघाट रोड पर तालानगरी क्षेत्र में पीडब्लूडी द्वारा बनाये गये डिवाइडरों को जानलेवा बताते हुए औद्योगिक चेतना समिति के पदाधिकारियों ने गत दिवस डीएम को ज्ञापन सौंपा।

समिति के अध्यक्ष उपेन्द्र पांडेय ने बताया कि डिवाइडर काफी नीचे हैं जो कि रात में सामने से वाहन की लाइट पडने पर दिखाई नहीं देते और दुर्घटना हो जाती है। डीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को तुरंत रिफलेक्टर लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही दुर्घटना होने पर पीडब्लूडी के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की है। बताते चले कि सोमवार रात घर से तालानगरी फैक्ट्री आ रहे घी व्यापारी गौतम सिंह की कार डीपीएस के सामने डिवाइडर से टकरा गई जिसमें वह तो बाल बाल बच गये लेकिन कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें