न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो
परिषदीय विद्यालयों में आईसीटी पर आधारित स्मार्ट क्लास का मंडल स्तर पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें उच्च प्राथमिक विद्यालय दहेलिया विकासखंड जैथरा एटा के शिक्षक डॉ. पुष्पेंद्र प्रथम रहे।
मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) डॉ. इंद्र प्रकाश सिंह सोलंकी ने बताया कि इस प्रस्तुतिकरण में अलीगढ़ से दो, एटा से चार, हाथरस व कासगंज से एक-एक शिक्षक ने हिस्सा लिया।
प्रस्तुतिकरण में मॉडल प्राइमरी स्कूल गंगौली हाथरस के शिक्षक जितेंद्र कुमार दूसरे व प्राथमिक विद्यालय क्वार, सकीट एटा के प्रधानाध्यापक अजनेश कुमार कश्यप तीसरे स्थान पर रहे।