फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएस अलीगढ़, गोरखपुर, साई भोपाल, हरियाणा सेमीफाइनल में

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

मेजबान डीएस कॉलेज अलीगढ़, गोरखपुर, साई भोपाल, हरियाणा की टीम शानदार खेल के बदौलत अखिल भारतीय आमंत्रण महिला हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में पहुंच गई। सेमीफाइनल मंगलवार को खेला जाएगा। वहीं, हॉकी के सितारों से सजी नॉर्दन रेलवे को हार का मुंह देखना पड़ा। दो मैच का फैसला शूट आउट से हुआ।

सोमवार को डीएस कॉलेज के मैदान पर क्वार्टर फाइनल गोरखपुर व नॉर्दन रेलवे के बीच खेला गया। दोनों टीम के अंग्रिम पंक्ति के खिलाड़ियों ने शानदार मूव बनाए, लेकिन रक्षापंक्ति को भेद नहीं पाए। निर्धारित समय खत्म होने तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं। इसके बाद मैच का फैसला शूट से हुआ। इसमें गोरखपुर 3-2 गोल से विजयी रही। सुबह नौ बजे गोरखपुर व डीएस कॉलेज के बीच सेमीफाइनल खेला जाएगा। रेफरी की भूमिका में शिवानी शर्मा व अमित रहीं। दूसरा क्वार्टर फाइनल लखनऊ व साई भोपाल के बीच खेला गया। पहले हाफ के 25वें मिनट में लखनऊ की प्रीतांबरी ने मैदानी गोल करके टीम की बढ़त 1-0 से कर दी। दूसरे हाफ में साई भोपाल की रेनू ने 32वें मिनट में गोल करके टीम को बराबरी पर ला दिया। दोनों टीम की खिलाड़ी गोल करने के लिए जूझती रहीं। मैच का फैसला शूट आउट से हुआ। इसमें भोपाल 3-2 से विजयी रही। भोपाल और हरियाणा के बीच सेमीफाइनल सुबह 11 बजे खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरा क्वार्टर फाइनल में हरियाणा एकतरफ मुकाबले में उत्तराखंड को 6-0 से करारी शिकस्त दी। मैच शुरू होते हुए हरियाणा की खिलाड़ी मैच पर हावी हो गईं। 12वें मिनट में हरियाणा की खिलाड़ी ने पेनाल्टी कार्नर को गोल में तब्दील करके टीम को 1-0 से बढ़त दिला दी। 15वें मिनट में शर्मिला ने गोल करके टीम की बढ़त 2-0 कर दी। दूसरे हाफ में भी यही टीम हावी रही। इसके बाद 33 व 37वें मिनट में साक्षी राना, 43वें मिनट में कनिका व 56वें मिनट में शर्मिला ने गोल करके टीम की बढ़त 6-0 से कर दी। रेफरी की भूमिका में शिवानी शर्मा, प्रभा रहीं। इस मौके पर ओलंपियन अशोक कुमार, भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व प्रशिक्षक बुला गांगुली मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें