फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर सैयद डे के पहले कैंपस में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क, न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के संस्थापक सर सैयद अहमद खान का आज जन्म दिवस है। एक तरफ इसको लेकर विश्वविद्यालय एवं आवासीय हॉलों को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर हॉल में सर सैयद डिनर की तैयारी चल रही है। वहीं दूसरी तरफ सर सैयद डे के एक दिन पहले कैंपस में हर तरफ धरना, प्रदर्शन एवं मार्च का नजारा देखने को मिला।
विज्ञापन


सुबह से दोपहर तक कश्मीर के छात्रों ने कैनेडी हॉल के सामने मौन प्रदर्शन किया। इसे संभालने में दिन भर एएमयू के अधिकारी एवं कर्मचारी लगे रहे। वहीं बाब-ए-सैयद पर लिंगदोह के बदले एएमयू कोड ऑफ कंडक्ट के अंतर्गत चुनाव कराने की मांग को लेकर छात्रों का धरना 6 वे दिन भी जारी है। दोपहर में जेएन मेडिकल कॉलेज के रेजीडेंट डॉक्टरों ने जीबीएम में विरोध-प्रदर्शन का निर्णय लिया और प्रदर्शन किया। आरडीए अध्यक्ष डॉ. अब्दुल्ला आजमी ने बताया कि सर सैयद डे को देखते हुए ओटी कांपलेक्स में रेजीडेंट डॉक्टरों के कार्य बहिष्कार को एक दिन के लिए वापस ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को रेजीडेंट डॉक्टर ओपी कांपलेक्स में काम करने नहीं गए। गत दिनों मेडिकल कॉलेज के ओटी कांपलेक्स स्थित महिला चेंजिंग रूम में वीडियो बनाने का मामला प्रकाश में आया था। रेजीडेंट डॉक्टर पुलिस जांच, सीएमएस एवं एमएस द्वारा माफी मांगे जाने, ओटी कांपलेक्स के कंसलटेंट इंचार्ज का त्यागपत्र एवं प्रोपर चेंजिंग रूम की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें