न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
अलीगढ़। आखिरकार शिकायत के बाद मलखान सिंह जिला अस्पताल में साइकिल, बाइक एवं कार आदि वाहनों के पार्किंग रेट लिस्ट दुरुस्त कर दिये गये हैं।
भाजपा नेता डॉ. राजीव अग्रवाल चार-पांच महीने पहले जिला अस्पताल में गए थे। ठेकेदार ने बाइक खड़ी करने के लिए 10 रुपये वसूले थे।
उन्होंने मनमानी और अवैध वसूली की शिकायत मंडलायुक्त से लेकर सीएमएस तक से की थी। उसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट भी घटना की जांच करने पहुंचे थे। उसके बाद वहां रेट लिस्ट लगा दी गई थी। मंगलवार को जब डॉ. राजीव अग्रवाल अस्पताल पहुंचे तो उन्हें रेट लिस्ट गायब मिली। कार पार्किंग के रेट 30 रुपये तो छोड़ दिये गये थे, लेकिन साइकिल एवं मोटर साइकिल के पार्किंग रेट मिटा दिये गये थे। उन्होंने तुरंत सीएमएस डॉ. राम किशन से मुलाकात कर शिकायत की। उनका कहना है कि साइकिल एवं बाइक के मामले में ठेकेदार मनमानी करता है।
उनकी शिकायत के बाद बुधवार से पार्किंग रेट फिर से अंकित कर दिये गये हैं। उल्लेखनीय है कि साइकिल पार्किंग के लिए 2 रुपये, बाइक के लिए 5 रुपये एवं कार पार्किंग के लिए 30 रुपये निर्धारित है।