फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों के खौफ से स्कूलों की छुट्टी जल्दी करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


अलीगढ़। जिले में फैले बुखार, मलेरिया, डेंगू आदि संक्रामक रोगों के चलते लोगों में खौफ है। स्कूल जाने वाले बच्चों के अभिभावक बेहद चिंतित हैं। एक किरन उम्मीद की अभिभावक एसोसिएशन ने इसे ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर सभी स्कूलों की छुट्टी दोपहर 12 बजे तक करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि मौजूदा समय में डेंगू, मलेरिया, चिकुनगुनिया, वायरल बुखार जैसी बीमारी तेजी से फैल रही है। स्कूली बच्चों में भी संक्रमण का खतरा पैदा हो रहा है। स्थिति को देखते हुए सभी स्कूलों में छुट्टी के समय में संशोधन करना आवश्यक है। ज्ञापन में कहा गया है कि कक्षा 8 तक के बच्चों के स्कूल का समय सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे तक जनहित में किया जाना आवश्यक है। ज्ञापन देने वालों में उमेश चंद्र वार्ष्णेय एडवोकेट, कुमारी पल्लव, तरविंदर सिंह, विनीत, फिलिप, दामोदरन, यशपाल सिंह, रजीव कांत कौशिक, अमित कुमार वाजपेयी, नावेद खान, हिमांशु पाठक, अनिल कुमार शर्मा, अशोक कुमार शर्मा, सुशांत अग्रवाल, अजय कुमार वार्ष्णेय, रोहित कुमार वार्ष्णेय, राहुल बर्मन, निदेश कुमार वार्ष्णेय, ब्रज मोहन शर्मा एडवोकेट आदि शामिल थे।
विज्ञापन



अतरौली के कई गांवों में बुखार का प्रकोप
अतरौली। अतरौली के गांव कल्यानपुर खेड़ा, विधिपुर, नहल आदि गांवों में बुखार का प्रकोप है। यहां पर लोग कई दिनों से बुखार से ग्रस्त हैं। इसे ध्यान में रखते हुए गांव विधिपुर में स्वास्थ्य विभाग की टीम भी पहुंची और दवाओं का वितरण किया।
विज्ञापन


मलेरिया विभाग की टीम गांव करनपुर पहुंची
अतरौली। जिला मलेरिया विभाग द्वारा चलाए जा रहे संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के तहत सीएमओ के निर्देश पर बुधवार को जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में एक टीम गभाना के गांव करनपुर पहुंची। यहां पर ग्राम प्रधान मुनेश कुमार के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई। ग्रामीणों को डेंगू और मलेरिया से बचाव की दवा दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने ग्रामीणों को बताया कि पूरी आस्तीन की शर्ट पहनें, घर के आसपास पानी इकट्ठा नहीं होने दें। जमा हुए पानी में मोबिल आयल, मिट्टी का तेल डालें। रैली में प्राथमिक विद्यालय के छात्र छात्राएं, प्रधान अध्यापक नारायण सिंह, ऊषा देवी, श्यामवीर सिंह, मलेरिया निरीक्षक जितेंद्र वार्ष्णेय, भूप सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें