फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव जाति के लिए सुरक्षा कवच है ओजोन परत : कमिश्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ओर से अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर ओजोन सिटी के ओजोन क्लब में विचार गोष्ठी हुई।

मुख्य अतिथि कमिश्नर अजय दीप सिंह ने कहा कि हम प्रकृति का संरक्षण करेंगे तो प्रकृति हमारा संरक्षण करेगी। ओजोन परत पृथ्वी और पर्यावरण के लिए एक सुरक्षा कवच का कार्य करती है। एडीएम सिटी एसबी सिंह ने कहा कि पौधो का संरक्षण कर एसी व फ्रिज का अनावश्यक उपयोग न करके हम इसका संरक्षण कर सकते हैं।

इनके अलावा एएमयू के प्रो. नदीम खालिद, सिटी मजिस्ट्रेट नलिन कांत, विजडम पब्लिक स्कूल के प्रबंधक पीके गुप्ता, यूपीएसएआईडीसी रीजनल आफिसर टीके राय, शिक्षाविद अनीता जौहरी ने विचार व्यक्त किए। कमिश्नर ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी राम गोपाल व अन्य जनों को सम्मानित किया। संचालन रोहताश कुमार ने किया।
विज्ञापन


ओजोन बिल्डर्स एंड डेवेलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के उपाध्यक्ष नासिर अब्बास ने 100 वर्ष पुराना 52 कुंतल के पीपल के पेड़ की देख-रेख करने वाले 8 व्यक्तियों और एक 1 सुपरवाइजर को मेडल पहना कर सम्मानित किया। नीलम अवस्थी, अवनीश राही ने रचनाएं सुनाई। इस अवसर पर कप्तान सिंह, सुनहरी लाल गौतम, मेघराज सिंह, यूसी चतुर्वेदी, कृष्ण कुमार, मनोज कुमार, अमित कौशिक, साकिब सिद्दीकी, शाहिद अली खान, लोकेश, समरीन आदि मौजूद रहे।

चार्ट मेकिंग में प्रेरणा, सरिता, विनोद रहे प्रथम
ओजोन दिवस के उपलक्ष्य में इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फार्मेशन मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के शिक्षक-शिक्षा विभाग में ओजोन परत क्षरण पर परिचर्चा हुई, जिसका शुभारंभ आईआईएमटी प्राचार्य शंभू केएन सिंह रावत, बीटीसी प्राचार्या डॉ. अजीता सिंह ने दीप जलाकर किया।

चार्ट मेकिंग व भाषण प्रतियोगिता हुई। निर्णायक डॉ. एसएफ उस्मानी ने बताया कि चार्ट मेकिंग में बीएड से प्रेरणा भारद्वाज प्रथम, डिंपल सिंह द्वितीय, भूमि तृतीय स्थान पर रहीं। बीटीसी से सरिता प्रथम, आभा द्वितीय, ललित कुमार तृतीय स्थान पर रहे। एमएड से विनोद कुमार अव्वल रहे। भाषण प्रतियोगिता में बीएड से श्वेता प्रथम, राज कुमार द्वितीय, सुमन तृतीय स्थान पर रहीं। बीटीसी से सपना प्रथम, विशाल द्वितीय, गुलशन तृतीय स्थान पर रहे। संचालन सौरभ शर्मा ने किया। इस मौके पर डॉ. सुनील चौहान, डॉ. सुमनलता गौतम, डॉ. गीता शर्मा, मधु चाहर, डॉ. अनुपम राघव, डॉ. एसके गुप्ता, आकांक्षा, सर्वेश देवी, शिखा चौहान, सुनील कुमार, स्वाति, दीप शिखा, चमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


एनएससी कैडेट्स ने पर्यावरण जागरूकता संबंधी कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर थर्ड ऑफिसर भूपेंद्र सिंह, 8 यूपी वाहिनी के सूबेदार देवी सिंह, पवन कुमार, कार्तिकेय सिंह, शिव, तुषार, रजनेश, सचिन, सौरभ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें