फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कस्वा के समीप ग्राम मांदक मे आज अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं को काले झंडे दिखाये

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जट्टारी (अलीगढ़)।
विज्ञापन


रविवार को मांदक गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रथम मासिक पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचने वाले भाजपा नेताओं को युवाओं ने काले झंडे दिखाए। कहा जा रहा है कि एससी, एसटी एक्ट में केंद्र सरकार की ओर से किए गए संशोधन को लेकर इन युवाओं में नाराजगी है। इसी के तहत वह भाजपा नेताओं की गाड़ियों के पास काले झंडे लेकर पहुंच गए थे।

रविवार की दोपहर कमलेश चौहान की ओर से राधाकृष्ण मंदिर में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। सांसद सतीश गौतम व खैर विधायक अनूप प्रधान समेत जिले से कई भाजपा नेताओं के कार्यक्रम में शामिल होने की चर्चा थी। इसी बीच करीब छह सात युवा हाथों में काले झंडे लेकर वहां पहुंच गए। सांसद, विधायक किसी कारणवश कार्यक्रम में नहीं पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम संयोजक ने वहां पुलिस बुला ली। इससे युवा उत्तेजित हो गए लेकिन गांव के बुजुर्गों के समझाने पर वहां से चले गए। उधर यह युवा गांव के बाहर मुख्य मार्ग पहुंच गए। बताते हैं कि जिस समय भाजपा जिलाध्यक्ष की गाड़ी वहां से निकली तो यह युवा उन्हें काले झंडे दिखाने के लिए दौड़ पड़े। कार्यक्रम संयोजक कमलेश चौहान के अनुसार कुछ शरारती युवा थे जो कार्यक्रम में रुकावट डालना चाह रहे थे। वह एससी, एसटी एक्ट में संशोधन और गांव में विकास न कराए जाने की बात कहकर नाराजगी जता रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें