फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर ब्लाक में बनेंगी अटल बगिया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अब हर ब्लाक में अटल बगिया महकती नजर आएगी। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की याद में बनने वाली इस बगिया में मनरेगा योजना से फूल, फलदार एवं औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। प्रशासन ने पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्घांजलि देने के लिए इसका प्रस्ताव तैयार कर शासन के पास भेज दिया है।

मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि जिला प्रशासन ने हर ब्लाक में पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की याद में अटल बगिया तैयार करने का प्रस्ताव बनाया है। इसके लिए उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बगिया को इस प्रकार डिजाइन कराया जाएगा कि इसमें शोभादार पौधों के साथ फलदार एवं औषधीय पौधे भी लगें। इन सभी का रोपण मनरेगा योजना में किया जाएगा।

जवां एवं अकराबाद ब्लाक में इस अनूठी बगिया के लिए जमीन का चिन्हांकन कर लिया गया है। अन्य ब्लाकों में भी जमीन चिन्हांकन का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रस्ताव स्वीकृत हो गया तो अलीगढ़ प्रदेश में पहला ऐसा जिला होगा, जहां अटल बगिया की शुरूआत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें