फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्राइवेट बस अड्डो पर रोडवेज के टीआई हुए तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर में प्राइवेट बसों कासंचालन बंद होने के बाद परिवहन निगम यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार प्रयासरत है। प्राइवेट मार्गों पर लगातार बसों को दौड़ाया जा रहा है ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। इसके साथ ही प्राइवेट बस अड्डों पर रोडवेज के कर्मचारियों (टीआई) की ड्यूटी भी लगाई गई है जो कि यात्रियों को रोडवेज बस मिलने वाले स्थान की लगातार जानकारी दे रहे हैं।

शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए डीएम ने शहर के अंदर चल रहे सभी प्राइवेट अड्डों से बसों का संचालन बंद करा दिया। इसके साथ ही बस आपरेटर यूनियन के अध्यक्ष सुधीश सिंह समेत अन्य के खिलाफ एआरटीओ की तहरीर पर मुकद्मा भी करा दिया। मुकद्मा दर्ज होने के बाद प्राइवेट बस आपरेटरों में भय का माहौल है। इसके बाद डीएम ने प्राइवेट बस आपरेटरों वाले मार्गों पर रोडवेज बसें दौड़ाने के निर्देश परिवहन निगम के अधिकारियों को दिए। डीएम के आदेश के बाद रोडवेज की 64 अतिरिक्त बसों को प्राइवेट मार्गो पर लगाया गया। जिन मार्गों पर रोडवेज की बसें पहले से चल रही थी, उनके परिचालकों को रास्ते से सवारी लेने और उतारने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को आरएम अतुल त्रिपाठी ने प्राइवेट बस अड्डों पर रोडवेज के कर्मचारियों की तैनाती कर दी। जो यहां आने वाली सवारियों को रोडवेज बस मिलने वाले स्थान की जानकारी दे रहे थे। इसके साथ ही गांधी पार्क एवं मसूदाबाद बस स्टैंड प्रभारी की डिमांड के अनुसार उन्हें तत्काल डिपो से बस उपलब्ध कराई जा रही है। गांधी पार्क बस स्टैंड प्रभारी मुनेश पाल सिंह ने बताया कि जिस बस में 25 के करीब सवारी हो जाती है उसे बस स्टैंड से रवाना कर दिया जाता है। रास्ते में मिलने वाली सवारियों से बस भर जाती है। एक बस के जाने के बाद इसके कुछ देर बाद ही दूसरी बस को उक्त मार्ग के लिए लगा दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें