न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़ व पावना स्पोर्ट्स एकेडमी के तीन क्रिकेटरों का यूपी अंडर-16 व झारखंड अंडर-23 के कैंप में चयन हुआ है।
कोच फाजिल ने बताया कि डीपीएस के कक्षा 10 के छात्र सिद्घार्थ चौधरी, कक्षा 12 के छात्र कौशल यादव व पावना स्पोर्ट्स एकेडमी के गौरव कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करके चयनकर्ताओं को प्रभावित किया था।
कोच सरबजीत सिंह ने बताया कि यूपी कैंप के लिए 30 व झारखंड कैंप के लिए 25 खिलाड़ियों को चुना गया। पावना स्पोर्ट्स हॉस्टल के अधीक्षक अजीत सक्सेना ने बताया कि तीनों खिलाड़ी दाहिने हाथ के बल्लेबाज हैं। ट्रायल मैच में सिद्धार्थ व कौशल यादव ने दो-दो अर्द्ध शतक व गौरव ने दो शतक लगाए। कोच अदनान शमशाद ने खुशी जताई है।