फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास् थ्य केंद्र पर गंदगी देख प्रमुख सचिव का पारा हाई

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव समाज कल्याण एवं खाद्य प्रसंस्करण तथा जनपद के नोडल अफसर सुधीर गर्ग का पारा उस समय हाई हो गया जब उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोधा में गंदगी का साम्राज्य देखा। उन्होंने संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने की ताकीद दी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकार स्वच्छ भारत अभियान में करोड़ों रुपया बहा रही है। उसके राज में अस्पतालों में गंदगी गंभीर बात है। इसे दुरुस्त कराया जाय।

निरीक्षण के दौरान प्रमुख सचिव ने वार्डों का भ्रमण कर मरीजों से हालचाल पूछा और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं पर चर्चा की। पता चला कि अस्पताल में चुनिंदा दवाओं को छोड़कर अन्य दवाएं नहीं मिल रही हैं। मरीजों को अपने इलाज के लिए बाहर से दवाएं लेनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


इसके बाद प्रमुख सचिव ने अस्पताल की पैथोलाजी का निरीक्षण कर सभी बीमारियों से संबंधित दवाओं का स्टाक रखने की हिदायत दी। निरीक्षण के दौरान वार्डों की खिड़कियों में जाले दिखाई पड़े तो कई खिड़कियों की जाली भी टूटी मिली। पेयजल के लिए स्थापित टंकी की पाइप लाइनों में लीकेज मिली।

इससे नाराज प्रमुख सचिव ने इन सभी अनियमितताओं को दूर करने तथा सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सीएमओ डा.एमएल अग्रवाल को निर्देश दिये कि बीमारियों से बचाव तथा उनके उपचार का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाय।
विज्ञापन


जननी सुरक्षा योजना से लेकर डेंगू अभियान एवं अन्य अभियानों का लाभ वास्तविक पात्रों को दिलाया जाय। प्रमुख सचिव ने मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र एवं सीएमओ के साथ स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधा रोपण भी किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में अफसर व कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें